फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Foot stuck in pit dug for Ganga Expressway young man died due to drowning

बलिया में दर्दनाक हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसा पैर, डूबने से युवक की मौत

Tue, 24 Sep 2024 04:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 04:21 PM IST
सार

बलिया जिले में पशुओं के लिए चारा लेकर जा रहे युवक का पैर गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसा, जिससे वह गड्ढे में गिरकर डूब गया। उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
Foot stuck in pit dug for Ganga Expressway young man died due to drowning
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन छपरा निवासी एक युवक सोमवार को गंगा नदी के छाड़न में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसने से डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहनछपरा टेकार गांव निवासी गौरी शंकर खरवार (46) पुत्र गोपाल जी खरवार सोमवार की सुबह पशुओं के लिए चारा लाने के लिए दियारे में जा रहा था। जैसे ही वह गंगा नदी के छाड़न को पार करने लगा, गंगा एक्सप्रेसवे के लिए बनाए गए गड्ढे में पैर चला गया, जिससे वह गहरे गड्ढे में चला गया। इससे वह डूब गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उस डूबते हुए देखा तथा शोर मचाने लगे। देखते ही देखते वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। गोताखोरों की मदद से उसे पानी से निकाला गया। ग्रामीण उसे जिला चिकित्सालय लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गौरी शंकर के मरने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची। पत्नी सुशीला खरवार सहित बच्चे रोने लगे, जिससे पूरे परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed