फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Food security department team raided sweet shop

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान पर मारा छापा

Thu, 23 Jun 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Food security department team raided sweet shop
उपभोक्ताओं के शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापामार दल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में धर्मापुर मोड़, कारों स्थित मिठाई एवं किराना की दुकानों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान चौरसिया मिष्ठान भंडार पर विक्रेता के यहां उपलब्ध छेने की मिठाई प्रथम दृष्टया अवमानक प्रतीत हुई तो खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश यादव ने नोटिस देते हुए मिठाई का नमूना जांच हेतु लिया। नमूना को चार भागों में विभक्त कर एक भाग को जांच हेतु लखनऊ प्रेषित कर दिया तथा तीन अन्य भाग कार्यालय में अग्रिम कार्रवाई हेतु जमा कर दिया। छापा दल ने वहां स्थित तीन अन्य मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया तथा उन प्रतिष्ठानों का पंजीकरण न पाए जाने पर उन्हें नोटिस देते हुए अविलंब पंजीकरण कराने का आदेश दिया। इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप की स्थिती रही। इसके बाद छापामार दल ने चितबड़ागांव बाजार में निरीक्षण कर वहां स्थित तीन अन्य मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 30 जून तक समस्त खाद्य कारोबारियों को पंजीकरण अथवा अनुज्ञप्ति प्राप्त करना अनिवार्य है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश यादव एवं खाद्य सहायक दयाशंकर सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed