फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Food poisoning in food, eight people are not well

फूड प्वाइजनिंग से एक परिवार के आठ सदस्यों की हालत बिगड़ी

Mon, 24 Aug 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Food poisoning in food, eight people are not well
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भिखारीपुर अजोरपुर गांव में शनिवार की रात फूड प्वाइजनिंग भोजन के सेवन करने से एक ही परिवार के आठ लोग की तबियत खराब हो गई। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार न होने पर परिजनों ने तिखमपुर स्थित एक नीजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया, जहां स्थिति ठीक है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार भिखारीपुर गांव निवासी मनोज कुमार के घर शाम को पिठौरी बनी थी। जिसे परिवार के शर्मिला (42), बेटी पल्लवी (13), श्रेया (10), वैभव (8), बहन प्रभा देवी (35) , शशिकला (14), प्रतिमा (22), धर्मशीला (20) ने खाया था, चार अन्य सदस्यों ने दूसरा भोजन किया था। पिठौरी खाने वाले सदस्यों की हालत थोड़ी देर बाद खराब होने लगी। मनोज ने गांव के डॉक्टर से दवा लाकर दिया। उसके बाद भी हालत खराब होने पर, सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। सुबह बच्चों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने तिखपुर स्थित एक नीजी नर्सिंग होम में भर्ती किया। जहां सभी का उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed