फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Food items distributed among children on Veer Bal Diwas

Ballia News: वीर बाल दिवस पर बच्चों में वितरित की खाद्य सामग्री

Fri, 26 Dec 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Food items distributed among children on Veer Bal Diwas
नगर के जगदीशपुर अंबेडकर नगर में वीर बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं को संबो​धित करते अति​थि। आयोजक - फोटो : शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त करती पुलिस टीम। फाइल
बलिया। नगर के अंबेडकर नगर जगदीशपुर स्थित संत रविदास सरस्वती शिशु मंदिर में वीर बाल दिवस शुक्रवार को मनाया गया। गुरु गोबिंद सिंह व उनके चारों पुत्रों को नमन किया गया। इस मौके पर बच्चों के बीच मिठाई, चॉकलेट व नमकीन वितरित की गई। इसके साथ ही बच्चों के बैठने के लिए आठ टेबल सीए बलजीत सिंह ने विद्यालय को दिए। मुख्य अतिथि नगर प्रचारक प्रवीण, विशिष्ठ अतिथि नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, सह नगर संघचालक विद्यालय के अध्यक्ष छट्ठू लाल व नगर कार्यवाह मारुति नंदन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि परमेश्वरनश्री ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2022 में आधिकारिक रूप से 26 दिसंबर को “वीर बाल दिवस” घोषित किया था।इस मौके पर आचार्य तारकेश्वर वर्मा, पार्वती देवी आदि रहे।
विज्ञापन

वीर बाल दिवस पर याद किए चारों साहिबजादे
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं कुलसचिव एसएल पाल के मार्गदर्शन में वीर बाल दिवस पर एनएसएस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लाल विजय सिंह ने बताया कि राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह जी और फतेह सिंह जी के बलिदान दिवस ''वीर बाल दिवस'' पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनकी वीरता, शौर्य, त्याग एवं धर्मनिष्ठा की गाथा सदैव प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि इतिहास से भी सीख लेनी होगी। गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों बेटे कम उम्र में धर्म और राष्ट्र के लिए शहीद हो गए। इससे हमें ये सीख मिलती है कि उम्र मायने नहीं रखती। अगर हम दृढ़ संकल्पित हैं। इस मौके पर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. उपेंद्र मौर्य, डॉ. कुलदीप, डॉ. प्रमोद मौर्य, डॉ. आदित्य शर्मा, डॉ. रूबी विश्वास एवं डॉ. निहारिका आदि मौजूूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed