फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fog prevailed in the morning, visibility was less than 50 metres.

Ballia News: सुबह छाया रहा कोहरा , 50 मीटर से कम रही दृश्यता

Sat, 17 Jan 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fog prevailed in the morning, visibility was less than 50 metres.
एनएच-31 ​स्थित टोंस नदी पर बनी पुलिया से कोहरे के बीच होकर गुजरता बाइक सवार।संवाद
बलिया। जिले में मकर संक्रांति के बाद शुक्रवार की सुबह मौसम बदला। सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा। 50 मीटर तक दिखना मुश्किल रहा। दोपहर बाद धूप हुई। इसी बीच चली ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया । वहीं, अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। चालक लाइट जलाकर धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे। हालांकि सूर्यदेव अपने समय से ही दिखाई दिए लेकिन उनकी लालिमा को एक अजीब तरीके से लग रही थी। ठंड के कारण लोग ऊनी कपड़ों में ही घरों से बाहर निकले लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में वृद्धि् होती गई। दोपहर तक चटक धूप खिल गई।
विज्ञापन

इससे लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली। सूर्य ढलने के बाद ठंड बढ़ने लगा। गलन के कारण लोग जल्दी घरों की तरफ चल दिए। मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि कोहरा फसल के लिए अच्छा है। मौसम अभी इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed