फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fog in the morning, sunny in the afternoon, drizzle in the evening

सुबह कोहरा, दोपहर में धूप, शाम को बूंदाबांदी

Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, sunny in the afternoon, drizzle in the evening
बलिया। पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ा हुआ है। शनिवार को पारे में उछाल तो देखी गई, लेकिन एक ही दिन में मौसम ने कई रंग दिखाए। तड़के कोहरे का चादर फैली हुई थी। दिन चढ़ने के साथ धूप भी खिली तो लोगों को काफी राहत मिली। इसके बाद बादलों ने आसमान को फिर ढक लिया। शाम को कुछ बूंदाबांदी भी हुई। इससे ठंड के साथ गलन में इजाफा हो गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लागातार पारे में गिरावट और शीत लहर ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा था। ठंड में इजाफा का असर लोगों के जनजीवन पर पड़ने लगा था। बाजार में खरीदारी भी प्रभावित हो रही है। शनिवार को सुबह कोहरे के आगोश में जकड़ी रही। दृश्यता कम होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। 10 बजे के आसपास धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। इसके बाद बादलों ने आसमान को फिर अपनी आगोश में ले लिया। देरशाम में एक बार फिर बूंदाबांदी होने से ठंड में इजाफा हो गया। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। शाम होते ही गलन बढ़ने से नगर सहित गांवों के लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

----------------
बिगड़ा मौसम का मिजाज
बेल्थरारोड। मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। भीषण शीतलहरी और गलन भरी ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। इस बीच हल्की वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वर्षा को खेती के लिए अनुकूल माना जा रहा है। गेहूं और दलहनी फसलों के लिए मौसम ठीक है, लेकिन इस दौरान यदि तेज हवा और ओलावृष्टि हुई तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। छिटपुट वर्षा का क्रम जारी रहने से नगरीय क्षेत्र में कीचड़ और फिसलन से लोगों को परेशानी हुई। ठंड से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत की ओर से प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। ठंड के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और इससे निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed