{"_id":"65b1453a294ea3b5d4073854","slug":"fog-hampers-the-speed-of-trains-freedom-fighter-late-by-14-hours-ballia-news-c-190-1-svns1007-10881-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रेनों के स्पीड पर कोहरे का ब्रेक, स्वतंत्रता सेनानी 14 घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रेनों के स्पीड पर कोहरे का ब्रेक, स्वतंत्रता सेनानी 14 घंटे लेट
विज्ञापन
छपरा-वाराणसी रूट पर कोहरे ने ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लगा दी है। स्टेशन परिसर में अलावा या ठंड से बचाव के लिए इंतजाम नहीं होने से यात्री ठिठुरने को मजबूर है। स्टेशन परिसर में यात्री सुविधा के नाम पर करोड़ों रुपये की लागत में निर्माण कार्य चल रहा है। यात्रियों से रेलवे को रोज करीब दस लाख रुपये की आय होती है। उसके बावजूद ठंड से बचाव का कोई व्यवस्था नहीं है। जिन यात्रियों के पास कंबल या रजाई नहीं है, उन्हें पूरी रात ठिठुर कर बितानी पड़ रही है।
ट्रेनें विलंब होने से जहां यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है वहीं निजी वाहन वालों की आमदनी बढ़ गई है। दिन में आने वाली ट्रेनें लेट होने के कारण देर रात पहुंचने पर यात्रियों के गंतव्य को पहुंचाने के लिए दो से तीन गुना अधिक किराया वसूल रहे हैं। बुधवार को स्टेशन से गुजरने वाली राजधानी सुपर फास्ट, गोंदिया एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से ऊपर ट्रेनें दो से 14 घंटे विलंब से चल रही हैं। यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बलिया स्टेशन से गुजरने वाली सारनाथ एक्सप्रेस, उत्सर्ग, छपरा- लखनऊ, हरिहर नाथ एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त चल रही है। प्रयागराज स्पेशल, सद्भावना एक्सप्रेस लेट होने के कारण सुबह में वाराणसी, प्रयागराज जाने वाले यात्री परेशान रहे। वहीं, 12699 चेन्नई -छपरा एक्सप्रेस 3 घंटा, 15232 गोंदिया एक्सप्रेस 12 घंटे, 19166 दरभंगा -अहमदाबाद एक्सप्रेस 5 घंटे, 15716 अजमेर - किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 4 घंटे, 11061 लोकमान्य तिलक- जयनगर 5 घंटे, 15562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 14 घंटे, 20503 डिब्रूगढ़- न्यू दिल्ली सुपर फास्ट 2.40 घंटे विलंब रही। जिले में पारा लगातार गिरने से गलन भरी ठंड में यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए निर्धारित समय से पूर्व स्टेशन पर पहुंच जा रहे हैं। स्मार्टफोन एप पर कई ट्रेनों का लोकेशन सही न दिखाने के कारण यात्रियों की हालत उहापोह की हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है, वह पर्याप्त कंबल लेकर न चलने के कारण प्लेटफार्म पर ठंड में परेशानी उठा रहे हैं। यात्री विश्रामालय में बिना यात्रा करने वाले भी यात्रियों के बीच सोने के कारण सामान चोरी होने का भय बना रहता है।