{"_id":"62fe7677e436fc107854ab8c","slug":"flowers-of-reverence-offered-to-the-martyrs-at-the-memorial-ballia-news-vns669726665","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मारक पर शहीदों को अर्पित किए श्रद्धा के फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मारक पर शहीदों को अर्पित किए श्रद्धा के फूल
विज्ञापन
बैरिया स्थित स्मारक परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते सेनानी रामविचार पांडेय साथ में
- फोटो : BALLIA
बैरिया। 18 अगस्त 1942 के अमर शहीदों को गुरुवार को क्षेत्र के लोगों ने भावपूर्ण स्मरण किया। बैरिया शहीद स्मारक पर श्रद्धा के फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, विधायक जयप्रकाश अंचल ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए।
पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनटन वर्मा, ईओ आशुतोष कुमार, तहसीलदार संजय सिंह, भगवती सिंह, कमलेश कुमार वर्मा ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। पहले यहां सर्वदलीय राजनीतिक मंच का आयोजन होता था लेकिन कोरोना काल से यह परंपरा समाप्त हो गई। इस बार भी सर्वदलीय मंच का आयोजन नहीं किया गया। हालांकि, नगर पंचायत की तरफ से बताया गया कि सर्वदलीय मंच के लिए तहसील प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी। सेनानी रामविचार पांडेय के नेतृत्व में बलिया से आए सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने शहीदों को नमन किया। नगर पंचायत की तरफ से उन्हें अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। सेनानी संगठन की तरफ से विजेंद्रनाथ मिश्र, गंगासागर सिंह, शिव कुमार सिंह कोशिकेय, शिवसागर पांडेय, द्विजेंद्र मिश्र, सागर सिंह राहुल, उषा सिंह, कौशल कुमार, सरदार लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र कुमार, संजय उपाध्याय शामिल थे।
पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर चढ़ाया पुष्पचक्र
बैरिया। भूतपूर्व सैनिक संगठन बलिया के तरफ से जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर सूबेदार मेजर शैलेंद्र सिंह, अंगद सिंह, कन्हैया शर्मा, उमाशंकर ओझा, सत्यनारायण सिंह, आरके यादव, श्रीकांत तिवारी, हरिहर यादव, कैप्टन आरके राय, कुंज बिहारी यादव मौजूद थे। दर्जनों विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथ मे राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय का नारा लगाते हुए शहीद स्मारक बैरिया पहुंचे। बच्चों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर शहीदों को नमन किया। वहीं, गोड़वाना और अखिल भारतीय गोड़ महासभा द्वारा परंपरागत वाद्ययंत्रों के साथ शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
शहीद कैशल कुमार सिंह के परिजनों ने दी श्रद्धांजलि
बैरिया। 18 अगस्त 1942 के क्रांति के नायक नारायणगढ़ निवासी अमर शहीद कौशल कुमार के पौत्र अनिल सिंह ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर 18 वर्ष की आयु में अपने सीने पर गोली खाने वाले शहीद कौशल कुमार सिंह व अन्य शहीदों को नमन किया। परंपरा के अनुसार एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने प्रात: सात बजे शहीद स्मारक पर पूजा अर्चना की व शहीद स्मारक पर पुलिस प्रशासन की ओर से चादर चढ़ाई। अपने शस्त्र उल्टाकर शहीदों को सैल्यूट किया।
शहीद स्मारक को मिलेगी भव्यता
बैरिया। शहीद स्मारक पर पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि इस शहीद स्मारक को भव्यता प्रदान की जाएगी। जिन गांवों के लोग स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए हैं या जिस गांव के लोग सेनानी रहे हैं, उन गांवों को विकास से संतृप्त किया जाएगा। इसके लिए हमारी सरकार योजना बना चुकी है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा।

बैरिया स्थित शहीद स्मारक परिसर में शहीदों को सलामी देते पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य और पुलिसकर्म?- फोटो : BALLIA