फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flood victims surrounded Lekhpal for relief

राहत के लिए बाढ़ पीड़ितों ने लेखपाल को घेरा

Tue, 01 Oct 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Flood victims surrounded Lekhpal for relief
रामगढ़ बाढ़ राहत केंद्र गंगापुर पर लेखपाल को घेर कर धरने पर बैठे कटान पीड़ित - फोटो : BALLIA
रामगढ़/जयप्रकाश नगर। राहत सामग्री के वितरण में अनियमितता को लेकर नाराज बाढ़ पीड़ितों ने मंगलवार को रामगढ़ में स्थापित बाढ़ राहत केंद्र पर लेखपाल का घेराव कर धरना दिया। दूसरी तरफ जयप्रकाश नगर के मुरली छपरा के चांददीयर के लोगों ने राहत वितरण में सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामगढ़ में बाढ़ व कटान से बेघर हुए पीड़ितों की लगातार बारिश के चलते स्थिति बदतर हो गई है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते चार दिनों से बाढ़ पीड़ितों के बच्चे भूख से बिलबिला रहे हैं। राहत सामग्री वितरण में अनियमितता को लेकर आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों मंगलवार की सुबह रामगढ़ में स्थापित बाढ़ राहत केंद्र पर पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल लक्ष्मण सिंह का घेराव किया और धरना दिया। लेखपाल ने पीड़ितों को समझाने का प्रयास किया लेकिन पीड़ित जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रामगढ़ पंकज सिंह व लेखपाल ने पीड़ितों से उच्चाधिकारियों की फोन पर बात कराई। इसके बाद कटान पीड़ित शांत हुए। इस मौके पर पवन कुमार, बहादुर, छट्ठू, संगीता देवी, रामावती देवी, लखमुनिया देवी, रघुनाथ, मनोज, छोटक आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, जयप्रकाश नगर क्षेत्र के चांददीयर पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान विनोद यादव, राजकिशोर यादव, मुन्ना पासवान, मनोहर पासवान आदि बाढ़ राहत सामग्री वितरण में सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कहा कि सभी गांवों में बिना किसी प्रमाण पत्र के ही राहत सामग्री का वितरित की गई है जबकि चांददीयर के पीड़ितों को मतदाता सूची के आधार पर सामग्री वितरित की जा रही है जिससे कई परिवार राहत सामग्री से वंचित रह जाएंगे। कहा कि कोड़रहा नौबरार (जयप्रकाश नगर ) पंचायत के बाढ़ पीड़ितों को आज तक बाढ़ राहत सामग्री का वितरण उनके गांव पर ही किया जाता रहा लेकिन इस वर्ष गांव से आठ किमी दूर चांददीयर चौराहे पर बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। उसमें उन्हें आलू उपलब्ध नही कराया गया। लेखपाल मदन यादव ने बताया कि जिन बाढ़ पीड़ितों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है उनको वितरण के अंतिम दिन उनके आधार कार्ड को लेकर उनके प्रधान व सदस्यों से प्रमाणित कराकर उन्हें भी बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच पर जुटे पीड़ित, आवागमन प्रभावित : जयप्रकाश नगर। विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के कोड़रहा नौबरार (जयप्रकाश नगर ) पंचायत के गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित पूरवे भवन टोला, हरिजन बस्ती, भगवान टोला बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री लेने के लिए अपने गांव से आठ किमी दूर चांददीयर चौरस्ता पर आना पड़ा। यहां भी तहसील कर्मियों की ओर से एनएच 31 पर ही कतार लगवा कर राहत सामग्री बांटना शुरू कर दिया। इसके चलते एनएच पर चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, इसकी जानकारी होने पर चांददीयर चौकी इंचार्ज विवेक कुमार पांडेय ने वितरण बंद कराकर जेपी नगर सम्पर्क मार्ग पर वितरण शुरू कराया।

उतरते जलस्तर से कटान जारी : रामगढ़। गंगा की उतरती लहरों के चलते कटान जारी है। दुबे छपरा रिंग बंधा टूटने के 24 घंटे के बाद आए मुख्यमंत्री ने 12 घंटे के अंदर राहत सामग्री और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था । 12 दिन बीतने के बाद भी बैरिया व सदर तहसील के दुबे छपरा गोपालपुर रामगढ़ रामगढ़ सुनार टोला व अवशेष बचे चौबे छपरा के कटान पीड़तों को क्षतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल सका। क्षेत्रीय लेखपालों ने अपने स्तर से सूची बनाकर तहसील प्रशासन को तो सौंप दिया लेकिन आज भी इन पीड़ितों को आर्थिक मदद नहीं मिल पाई है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर मंगलवार की शाम 4 बजे 59.200 मी. दर्ज किया गया, साथ ही प्रति घंटा आधा सेमी का घटाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed