फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flood victims accuse Pradhan of neglect by making video viral

वीडियो वायरल कर बाढ़ पीड़ितों ने प्रधान पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Sun, 16 Oct 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Flood victims accuse Pradhan of neglect by making video viral
मनियर। बाढ़ की विभीषिका में भी क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के प्रधान सुग्रीव यादव राजनीतिक वैमनस्यता साधते नजर आ रहे हैं। बाढ़ पीड़ित सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर प्रधान पर मदद नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

मनियर विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सुल्तानपुर गांव के लोगों का जनजीवन घाघरा नदी में आई बाढ़ से अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग मदद के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। इस बाबत बाढ़ पीड़ितों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। इसमें प्रधान पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में कहा है कि तीन दिन से बाढ़ से घिरे होने के बाद भी आज तक ग्राम प्रधान की ओर से कोई भी सहायता नहीं उपलब्ध कराई गई है। मदद के अभाव में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शाम ढलते ही गांव में अंधेरा होने के कारण परेशानियां बढ़ जाती हैं। पानी बढ़ने से बड़े बिषैले जंतुओं का खतरा बढ़ गया है। इसी दरम्यान एक बालक सर्प दंश का शिकार हुआ। हालांकि फौरी चिकित्सा मिलने के कारण जान बच सकी। घरों में पानी भरने से चूल्हा जलाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रधान सुग्रीव यादव ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सूची बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। वहां से जो भी सहायता मिलेगी, तत्काल मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed