फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flood relief material sold in ballia the villagers reached accountant and others fled

बड़ी खबर : अंधेरे में बेची जा रही थी बाढ़ राहत सामग्री, ग्रामीणों के पहुंचते ही लेखपाल सहित अन्य फरार; प्रदर्शन

Thu, 05 Sep 2024 04:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 04:05 PM IST
सार

Ballia News: बाढ़ राहत सामग्री को बेचने का मामला प्रकाश में आते ही अफसरों में हड़कंप मच गया है। संबंधित विभाग फिलहाल इस मामले की जांच-पड़ताल में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Flood relief material sold in ballia the villagers reached accountant and others fled
ग्रामीणों के पहुंचते ही राहत सामग्री फेक कर शातिर हो गए फरार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के कोलकला में बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली राहत सामग्री को रात के अंधेरे में बेचने और ले जाते समय रंगे हाथ पकड़ने का मामला सामने आया है। जिले के सहतवार थाना अंतर्गत आने वाले इस गांव के लोगों ने राहत सामग्री बेचने का आरोप लगाकर विरोध-प्रदर्शन शुरु कर दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाले राशन को रात के अंधेरे में गाड़ी व नाव के सहारे दूर ले जाकर बेचा रहा था। इसमें दो गाड़ियां राशन ले जाने में कामयाब रहीं, लेकिन तीसरी गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आरोप है इसमें संलिप्त लेखपाल संदीप सिंह भी मौके पर था। ग्रामीणों द्वारा गाड़ी पकड़े जाने पर लेखपाल मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन




सरकार बाढ़ पीड़ितों को लेकर तमाम तरह की योजनाएं और सुविधाएं दे रही है। फिर भी कहीं न कहीं कुछ ऐसे सरकारी लोग हैं, जो इन महत्वपूर्ण योजनाओं को मिट्टी में मिलाकर सरकार की छवि को बदनाम कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में संजय बिंद, गणेश बिंद, प्रेमचन्द्र कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed