फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flood of faith in the land of Maharishi Bhrigu

Ballia News: महर्षि भृगु की धरती उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 01 Jan 2023 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith in the land of Maharishi Bhrigu
बलिया। नववर्ष के प्रथम दिन रविवार को महर्षि भृगु की पावन धरती पर आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा। इसे देख लगा पूरा शहर भक्तिमय है। मौका था गायत्री शक्तिपीठ की कलश यात्रा का। पूरा माहौल पीत वस्त्रधारी गायत्री माता के भक्यों की भक्ति से भरपूर हो गया। कड़ाके की ठंड भी भक्तों के आगे नतमस्तक हो गई।
विज्ञापन

गायत्री परिवार द्वारा गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव और 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन एक जनवरी से चार जनवरी तक आयोजित है। एक जनवरी को इसी निमित्त भव्य कलशयात्रा निकाली गई। निर्धारित समय से दो घंटा विलंब से कलश यात्रा शुरू हुई। शक्तिपीठ के मंच से शांति कुंज हरिद्वार से आई भजन मंडली ने गायत्री मंत्र औऋ भजन सुनाए। शक्तिपीठ प्रभारी विजेंद्र नाथ चौबे के नेतृत्व में यात्रा रवाना हुई। पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष अजय कुमार सपत्नीक मौजूद रहे। इनरव्हील क्लब की चेयरमैन सरिता देवी ने कलश यात्रियों का अभिनंदन किया और मशाल प्रज्ज्वलित किया। कलश यात्रा शक्तिपीठ से निकल चमनसिंह बाग रोड जाएगी पहुंची। वहां से चौक, सिनेमा रोड, हनुमानगढ़ी, बालेश्वर मंदिर, नया चौक, चित्रगुप्त मंदिर, भृगु मंदिर, रेलवे स्टेशन, से महाबीरघाट रोड स्थित शक्तिपीठ आकर संपन्न हुई। जगह जगह यात्रा का अभिनंदन हुआ। यात्रा की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed