फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flood of faith gathered on the Ghats

Ballia News: घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 30 May 2023 09:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith gathered on the Ghats
गंगा दशहरा पर मंगलवार को जनपद के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उजियार गंगा तट पर मुंडन संस्कार कराने वालों का हूजूम उमड़ पड़ा। सभी घाटों पर दोपहर तक गंगा में डुबकी लगाने वालों का तांता लगा रहा। कोटवा नारायणपुर के नागा घाट पर सुबह से ही गंगा स्नान लिए श्रद्धालुओं रेला उमड़ पड़ा। हुकुम छपरा घाट पर लोगों ने ब्रह्म मुहूर्त में आस्था की डुबकी लगाई। मां गंगा का पूजन अर्चन कर अन्न वस्त्र का दान किया। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा की व्यवस्था दुरुस्त रही। पुलिसकर्मियों की टोली भ्रमण करती रही। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर रामगढ़ से पचरुखिया तक जाम की स्थिति बनी रही। उधर, बेल्थरारोड में गंगा दशहरा के अवसर पर सरयू नदी तटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मंदिरों में मत्था टेककर लोकमंगल की कामना की। सुबह से ही चैनपुर गुलौरा, खैरा खास, तुर्तीपार, बेल्थरा बाजार, सहिया, हल्दीरामपुर घाट पर स्नानार्थियों की भीड़ देखने को मिली। -------------------गंगा समग्र ने मनाया उत्सव
विज्ञापन

बलिया। माल्देपुर गंगा घाट पर गंगा समग्र समिति ने दशहरा उत्सव को रीति रिवाज से मनाया। लोगों ने मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा में कुट, किशमिश, दुर्वा और बिल्वपत्र प्रवाहित किया। घाट पर पार्थिव शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया। इसके बाद सुन्दर कांड व हनुमान चालीसा कर हवन किया। मां गंगा की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान गिरीश नारायण चतुर्वेदी, सुरेन्द्र नाथ दुबे, धनन्जय उपाध्याय, अमरनाथ चौरसिया, मदन मिश्र, ओमप्रकाश उपाध्याय, कृष्ण मोहन चौबे, मोहन मिश्र, राम सुरेश राय, छट्ठू यादव, सुरेन्द्र यादव मौजूद रहे। उधर, गायत्री शक्तिपीठ की ओर से महावीर घाट गंगा दशहरा व गायत्री जयंती पर धार्मिक अनुष्ठान किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. सुरेश कुमार अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाल लगाकर की सेवा
बांसडीह/नगरा। कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर चट्टी के समीप ईंट भट्ठा संचालकों ने कई स्थानों पर स्टाल लगाकर स्नानार्थियो को शर्बत पिलाई। इस दौरान मनोज सिंह, पिंटू सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, नगर बाजार स्थित हनुमान मंदिर में गंगा दशहरा व ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान रमेश सिंह निर्भय प्रकाश कृष्णा कुशवाहा, मुंशी यादव, पप्पू कुरैशी, लाल बहादुर सिंह, अमरेन्द्र सोनी, संतोष पाण्डेय, राजेश पांडेय, रामायण ठाकुर, पवन जायसवाल, संजय सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed