{"_id":"611637778ebc3e63fc0a040d","slug":"flood-in-ballia-cm-yogi-adityanath-visit-ballia-many-senior-leaders-not-get-entry-in-program-returned-after-waiting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में डूबे बलिया पहुंचे सीएम योगी: कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं को नहीं मिला प्रवेश, इंतजार के बाद लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में डूबे बलिया पहुंचे सीएम योगी: कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं को नहीं मिला प्रवेश, इंतजार के बाद लौटे
Fri, 13 Aug 2021 04:08 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 13 Aug 2021 04:08 PM IST
सार
सीएम के कार्यक्रम से मीडिया को भी दूर रखा गया। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, विधायक भगवान पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद दुबे आदि कई नेताओं को इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। यही हालत कार्यकर्ताओं की भी रही।
विज्ञापन
राजधारी सिंह और भगवान पाठक को नहीं मिला प्रवेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करने और पीड़ितों को राहत सामग्री देने के लिए गाजीपुर के बाद बलिया पहुंचे। इस दौरान सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम स्थल माल्देपुर पहुंचे। लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलने से उन्हें इंतजार के बाद भी वापस लौटना पड़ा। ऐसी ही हालत कार्यकर्ताओं की भी रही। उन्हें भी सीएम की झलक पाए बिना ही वापस होना पड़ा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 11.50 पर देवरिया गांव में बनाए गए हेलीपैड के ऊपर मंडराया। इसके बाद जनपद में बाढ़ क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकल गया। 12.30 पर उनका हेलीकॉप्टर वापस हेलीपैड पर पहुंचा। सीएम योगी 12.42 बजे माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर राहत सामग्री वितरण के मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर किसी को जाने की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन
कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी सभागर से काफी दूर एक कमरे में बिठा दिया गया। हालत ये थी कि कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले भाजपा के वष्ठि नेताओं की भी सूची बनी थी। देर से पहुंचे और सूची में शामिल न होने वाले नेताओं को वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, विधायक भगवान पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद दुबे आदि कई नेताओं को इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। यही हालत कार्यकर्ताओं की भी रही। बता दें कि बलिया में कई दर्जन गांव में हजारों के आबादी बाढ़ से प्रभावित है। यहां पर गंगा नदी अपने उच्चतम स्तर बिंदु को छूने को बेताब है।