{"_id":"66ef9eed9edc90e262087da2","slug":"flood-impact-in-ballia-villagers-stopped-repair-work-of-nh-31-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में कट गया था एनएच-31: ग्रामीणों ने हाईवे की मरम्मत का कार्य रोका, गांव में भरे पानी को निकालने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में कट गया था एनएच-31: ग्रामीणों ने हाईवे की मरम्मत का कार्य रोका, गांव में भरे पानी को निकालने की मांग
Sun, 22 Sep 2024 10:07 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:07 AM IST
सार
बाढ़ के पानी से बलिया में एनएच-31 बह गया था। जिससे जिले को बिहार से सीधा जोड़ने वाले मार्ग से संपर्क टूट गया। इसकी मरम्मत के लिए पिछले तीन दिन से कार्यदायी संस्था जुटी हुई है। इधर, रविवार को ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य को रोक दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रोका एनएच- 31 की मरम्मत का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरयू नदी में बाढ़ के दौरान कटे एनएच-31 की मरम्मत का कार्य रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में भरे पानी को निकालने के लिए कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। कटे हुए एनएच की मरम्मत शुरू कर दी गई है। एनएच की मरम्मत होने के बाद गांव की जल निकासी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
चांददीयर में यादव नगर बस्ती के सामने एनएच-31 सरयू नदी की बाढ़ से बीते बुधवार की रात कट गया था। इसकी मरम्मत का कार्य तेजी से जारी है। सरयू नदी में जलस्तर कम होने के बाद इसी कटे हुए रास्ते से गांव का पानी निकल रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि एनएच की मरम्मत के बाद पानी गांव में रुक जाएगा और ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के कर्मियों को मरम्मत करने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन