फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flaws found in the inspection, the special secretary was upset

Ballia News: निरीक्षण में मिलीं खामियां तो बिफरे विशेष सचिव

Tue, 17 Jan 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in the inspection, the special secretary was upset
मनियर। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव राकेश मिश्रा ने मंगलवार को कान्हा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत नगर पंचायत के गौराबगही में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में अनियमितता व पशुओं के रखरखाव में लापरवाही मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा गौराबगही में करोड़ों की लागत से बनी गोशाला की जांच के लिए शासन स्तर से आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव राकेश मिश्र को जांच अधिकारी नामित कर भेजा गया था। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने निर्माण कार्य से लेकर पशुओं के रखरखाव तक प्रत्येक बिंदु पर गहनता से जांच की। निर्माण कार्य में संबंधित ठेकेदार द्वारा कराए गए कार्य में काफी अनियमितता मिलने पर जांच अधिकारी ने गहरा असंतोष जाहिर किया। साथ ही भूसा स्टोर में सफेद बालू देख कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए मौके पर उपस्थित नगर पंचायत कर्मचारियों की जवाबदेही पूछते हुए सवाल किया। इस पर सभी कर्मचारी चुप्पी साधते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed