फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five to six hours supply from a fortnight

एक पखवाड़ा से मिल रही पांच से छह घंटे की आपूर्ति

Mon, 10 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Five to six hours supply from a fortnight
बैरिया। क्षेत्र में एक पखवारे से 24 घंटे में पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे छोटे मोटे उद्योग धंधे पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में बिजली के आने जाने का कोई रोस्टर नहीं रह गया है। विद्युत उपकेंद्र बैरिया नगर, बैरिया देहात, ठेकहा व जयप्रकाश नगर पर कभी भी न तो विभागीय अधिकारी रहते हैं और न ही कर्मचारी। आलम यह है कि यह सभी उपकेंद्र ठेकेदारों के अधीन काम करने वाले दैनिक कर्मियों के हवाले होकर रह गया है। इन कर्मियों का कहना है कि उन्हें छह माह से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा फ्यूज उड़ने या तार टूटने पर उन्हें जोड़ने के लिए विद्युत तार भी विभाग के जेई उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं ऐसे में हम लोग क्या कर सकते हैं। कुछ कहने पर निकलवा देने की धमकी भी देते हैं। बताया जाता है कि ठेकहा व जयप्रकाश नगर विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात अवर अभियंता सुरेमनपुर में रहते हैं। जबकि बैरिया में तैनात दोनों अवर अभियंता बलिया में रहते हैं। बिजली की कटौती के कारण खासकर नलकूप व आटा चक्की आदि नहीं चल पा रहे हैं। बिजली कटौती को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed