फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five thousand km freight corridor and waiting ticket is the target: CRB

पांच हजार किमी फ्रेट कॉरिडोर व वेटिंग रहित टिकट है लक्ष्य: सीआरबी

Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Five thousand km freight corridor and waiting ticket is the target: CRB
बलिया रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण करते सीआरबी विनोद कुमार यादव, साथ में स्टेश? - फोटो : BALLIA
बलिया। देश में पांच हजार किलोमीटर फ्रेट कॉरिडोर निर्माण और सभी यात्रियों को वेटिंग रहित टिकट मुहैया कराना रेलवे का लक्ष्य है। नए साल में ट्रेनों की औसत गति 160 किलोमीटर प्रति घंटे करने का टारगेट है। प्रयास होगा कि नए साल में इन लक्ष्यों को पूरा कर लिया जाए। ये बातें रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने शनिवार को वाराणसी-छपरा रेलखंड का विंडो निरीक्षण करने के बाद बलिया रेलवे स्टेेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सीआरबी विनोद कुमार यादव बलिया के ही मूल निवासी हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभी रेल विद्युतीकरण और डबल रेल लाइनों पर काम चल रहा है। पूर्वांचल की सभी लाइनों को डबल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। रेलवे को मार्डन बनाया जा रहा है। इसके तहत स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने, महिला यात्रियों को अधिक सुविधाएं देने, उनकी सुरक्षा के साथ कई बड़े स्टेशनों के कायाकल्प पर ध्यान दिया जा रहा है। पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत ये सभी कार्य कराने की योजना है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में सीआरबी ने कहा कि पुराने माझी पुल के पास नया पुल 2021 में तैयार हो जाएगा। पुराने पुल की मरम्मत का कार्य भी कराया जाएगा। इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं दो दूर कर दी गई हैं। अब निर्माण और मरम्मत में कोई बाधा नहीं है। कहा कि बलिया रेलवे स्टेशन को सुंदर बनाने और यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इससे बलिया स्टेशन पर कैफेटेरिया और नई पिट लाइन का निर्माण कराया जाएगा ताकि और ट्रेनों को यहां से प्रारंभ कराया जा सके। अभी यहां ट्रेनों को रखने की व्यवस्था नहीं होने के कारण नई ट्रेनें नहीं शुरू की जा रही हैं। पिट लाइन बनने के साथ ही यहां से दिल्ली और मुंबई के लिए नई ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक होगा रेलवे, कम नहीं होंगे कर्मचारी : सीआरबी ने कहा कि किसी भी सूरत में कर्मचारियों की संख्या में कमी नहीं की जाएगी। हम रेलवे को माडर्न बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं लेकिन इसके लिए कर्मचारियों की संख्या में कोई कमी नहीं होगी। इस समय हम सिर्फ और सिर्फ ट्रेनों से लेकर स्टेशन और रेल पटरियों तक को माडर्न करने पर काम कर रहे हैं। कहा कि फ्रेट कॉरिडोर के तहत 500 किलोमीटर की रेल लाइन काम कर रही है और 500 किलोमीटर पर काम चल रहा है। हमारा लक्ष्य देश में 5000 किलोमीटर फ्रेट कॉरिडोर तैयार करने का है।
रेलवे स्टेशनोें का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण : बलिया। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने शनिवार को अपने निरीक्षण यान से वाराणसी-बलिया-छपरा जंक्शन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने बलिया, सुरेमनपुर और बकुल्हा रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं देखीं। उनके साथ महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे राजीव अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विजय कुमार पंजियार, मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं मंडल के शाखाधिकारी उपस्थित थे। बलिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए सीआरबी ने सफाई, जलनिकासी एवं पेयजल बूथों को देखा। प्रतीक्षालय, बुकिंग काउंटर, प्लेटफार्म, स्टेशन भवन के रखरखाव को परखा। वाशिंग पिट, सेकेंड इंट्री, पैदल उपरगामी पुल, सर्कुलेटिंग एरिया, निकास एवं प्रवेश मार्ग का निरीक्षण किया और दिशानिर्देश दिया। इसके बाद सांसद, विधायकों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से मिले। इस मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर, सांसद रविंद्र कुशवाहा, राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक सुरेंद्र सिंह, अध्यक्ष रेलवे बोर्ड वीके यादव, स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह आदि मौजूद रहे। बैरिया संवाददाता के अनुसार सीआरबी ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की प्रगति पर संतोष जताया और यहां की सभी मांगों को जल्द पुरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एडीआरएम प्रवीण कुमार, अरविन्द सिंह सेंगर, रौशनगुप्ता, कन्हैया सिंह, श्यामू उपाध्याय मौजूद रहे। जयप्रकाशनगर संवाददाता के अनुसार जिले के सुकरौली गांव निवासी सीआरबी वीके यादव ने अपने पैतृक गांव के निकटतम रेलवे स्टेशन बकुल्हा का निरीक्षण किया। स्टेशन पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। क्षेत्र के वीरेन्द्र यादव, दीनानाथ निषाद, रामबालक सिंह, मन्टू बिंद आदि ने बकुल्हा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव व इसका नाम जयप्रकाशनगर नहीं हो पाने की बात की। उनके गांव के प्रधान दीनानाथ निषाद ने गांव आने का आग्रह किया। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, देवमुनि यादव, सुरेश सिंह, पूर्व प्रधान भरत यादव, विनोद यादव, राजकिशोर यादव, पूर्व प्रधान सुरेश यादव, पूर्व प्रधान शिवकुमार यादव मौजूद रहे।

बुके और अंगवस्त्रम भेंट कर किया सम्मानित : चेयरमैन रेलवे बोर्ड विनोद कुमार यादव का लोगों ने भव्य स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू ने बुके व अंगवस्त्रम भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान नीतीश सिंह, टिंकू चौबे, पंकज पांडेय, कृष्णा वर्मा, संतोष वर्मा, कृष्णा यादव, मोहित जायसवाल, बबलू यादव, आकाश जायसवाल, मोहित प्रजापति, अनुभव मिश्र, रामानुज तिवारी, मेराज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed