{"_id":"57950abf4f1c1b4e45c4b8ac","slug":"five-teachers-have-been-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अध्यापक किए गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अध्यापक किए गए निलंबित
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर न सिर्फ व्यवस्था का जायजा लिया। बल्कि आदेशों को ताक पर रख मनमानी करने वाले शिक्षकों को दंडित भी किया। इस क्रम में शनिवार को जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया, इस दौरान बीएसए ने नगरा, रेवती और पंदह शिक्षा क्षेत्रों के कुल पांच अध्यापकों को निलंबित कर दिया। वहीं नगरा के दो तथा रेवती के एक प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि थमा दी।
बीएसए ने शिक्षा क्षेत्र नगरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय राघोमंडा पर तैनात नवनियुक्त अध्यापिका सरोज यादव को निलंबित कर दिया। वहीं विभिन्न धाराओं में जेल गये शिक्षा क्षेत्र रेवती के प्रावि आराजी माफी मुनछपरा के सहायक अध्यापक रणधीर कुमार गौतम और भोपतपुर के प्रधानाध्यापक रणजीत बहादुर के अलावा पंदह शिक्षा क्षेत्र के नोनिया का पुरा प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापक ध्रुवनारायण यादव को भी सस्पेंड कर दिया। सरस्वती के पावन मंदिर में नशे में धुत होकर आने वाले बेरूआरबारी ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ दूबे को भी निलंबित कर दिया।
रेवती ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय वशिष्ठनगर की प्रधानाध्यापिका सुमन देवी को रसोईयों का मानदेय भुगतान न करने के एवज में प्रतिकूल प्रविष्टि पकड़ाई गयी। निरीक्षण के दौरान नगरा ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अब्दुलपुर मदारी पर तैनात शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह और आलोक कुमार सिंह के अनुपस्थित रहने के बावजूद लल्लन सिंह ने उपस्थिति रजिस्टर को ब्लैंक रखा था।