फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five smugglers arrested with heroin worth Rs 40 lakh

Ballia News: 40 लाख की हेरोइन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Five smugglers arrested with heroin worth Rs 40 lakh
बलिया। सदर कोतवाली पुलिस ने जनेश्वर मिश्र सेतु पर चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो से 200 ग्राम हेरोइन के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। वह हेरोइन को शहर में बेचने आ रहे थे। पुलिस ने पांचों तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। हेरोइन की कीमत बाजार में 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने पांचों तस्करों को पेश किया। बताया कि पकड़े गए तस्कर बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। जनेश्वर मिश्र सेतु स्थित पुलिस पिकेट पर कोतवाली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिहार की तरफ से आते हुई स्कार्पियो को रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने वाहन को मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने पन्नी में हेरोइन बरामद की। इसकी कीमत करीब 40 लाख बताई जा रही है। पूछताछ में तस्करों ने बताया की हमलोग पन्नी को शहर में एक व्यक्ति को पहुंचाने जा रहे थे। पूछताछ में पांचों तस्करों ने अपना नाम पिंटू कुमार निवासी बिहियां, अरविन्द कुमार निवासी टिपुरा, थाना बिहियां जिला भोजपुर (आरा), लवकुश तिवारी निवासी विशुनपुरा थाना उदवन्त नगर, मुन्ना कुमार निवासी चन्दवा थाना नवादा, विकास तिवारी निवासी धराहरा बिहियां भोजपुर बताया। तस्करों के पास से पांच मोबाइल व 1100 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने पांचों तस्करों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed