फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five policemen line up after constable's arrest in cow smuggling

बलिया: गोवंश तस्करी में कांस्टेबल की गिरफ्तारी के बाद उभावं थाने के पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Tue, 17 Nov 2020 07:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 17 Nov 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Five policemen line up after constable's arrest in cow smuggling
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के उभांव थाने पर तैनात सिपाही दीपनारायण पासवान को गोवंश की तस्करी के मामले में देवरिया जिले के मईल थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देवेंद्रनाथ ने मंगलवार को उभावं थाने पर तैनात पांच पुुलिस कर्मियों को भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि, जब मामले में पुलिस अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इन्हें लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन में स्पेशल ड्यूटी पर बुलाया गया है।

विज्ञापन


उभांव थाने के सिपाही को गोवंश तस्करी के मामले में मईल थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद उभांव थाना के कई अन्य कर्मचारी भी संदेह के घेरे में आ गए। लगभग एक माह पूर्व भी दीपनारायण व कई अन्य कर्मचारी पशुओं से लदे ट्रक को मोटी रकम लेकर छोड़ने के मामले में संदेह के दायरे में आए थे।
विज्ञापन

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को जिले की सीमा से गोवंश लदे ट्रकों के देवरिया की सीमा में प्रवेश कर जाने के मामले की एसपी ने अपने स्तर से जांच कराई। इसके बाद उन्होंने कार्य में लापरवाही के आरोप में उभावं थाने के मुख्य आरक्षी रामाश्रय, कांस्टेबल हरिवंश साहनी, गांधी यादव, दीनानाथ यादव, रणजीत यादव को लाइन हाजिर कर दिया।

पुलिस सूत्रों की मानें तो सोमवार को गोवंश से लदे ट्रक बलिया जिले की सीमा से ही देवरिया में प्रवेश किए थे। ट्रक जिस रास्ते से गुजरे थे वह उभावं थाने के सामने से होकर निकलती है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही नहीं तुर्तीपार-भागलपुर पुल पर चढ़ने से पहले भी दोनों ट्रकों ने तुर्तीपार चेक पोस्ट पार किया, लेकिन वहां भी उन्हें नहीं पकड़ा गया। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed