बलिया। वाराणसी-छपरा रूट में एक जनवरी से पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन नए नंबर से होगा। जिन ट्रेनों के नंबर की शुरुआत जीरो से होती थी, अब उनमें बदलाव रहेगा। रेलवे अनारक्षित सवारी गाड़ियों, मेमू, डेमू और अन्य विशेष ट्रेनों को इसमें शामिल किया गया है। कोराना से स्पेशल के नाम से चलने वाली ट्रेनों का नया नंबर जारी हो गया है। लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति होगा।
बलिया से होकर गुजरने वाली 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग विशेष गाड़ी का नया नंबर 55131 होगा। 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी का नंबर 55132 तय किया गया है। 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी का नंबर 55139 होगा। अब विशेष ट्रेन होेने का दर्जा हट जाएगा। 05446 वाराणसी सिटी- छपरा अनारक्षित विशेष ट्रेन का नंबर 55140 तय किया गया है। 05136 औड़िहार-छपरा डेमू गाड़ी का नंबर 75102 तय है। 05135 छपरा-औड़िहार डेमू का नंबर 75101 होगा। 05167 बलिया-शाहगंज पैसेंजर का नंबर 55133 व 05168 शाहगंज-बलिया पैसेंजर का नंबर 55134 होगा। 05171 बलिया-शाहगंज स्पेशल का नबंर 55135 व 05172 शाहगंज-बलिया स्पेशल का नंबर 55136 होगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिन ट्रेनों के नंबर की शुरुआत जीरो अंक से होती है, एक जनवरी से उनके नंबरों में बदलाव हो जाएगा।