{"_id":"6a5d33a15522ed8902022ed0","slug":"five-miscreants-arrested-in-an-encounter-they-used-to-steal-vehicles-to-fund-their-expensive-hobbies-ballia-news-c-190-1-ana1001-169105-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे वाहनों की चोरी, मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे वाहनों की चोरी, मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
बैरिया / जयप्रकाश नगर। जिले की स्वाट व सर्विलांस टीम और बैरिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बैरिया-बिहार मार्ग के टोला बाज राय मोड के पास मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। इसमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार तड़के स्वाट/सर्विलांस टीम और बैरिया पुलिस बैरिया-बिहार मार्ग पर गश्त व चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ वाहन चोर गिरोह के सदस्य बिहार जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो गिरोह के सदस्य हेमंत सिंह निवासी कुरैजी थाना गड़वार ने खुद को घिरता देख टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। वह मौके पर ही गिर गया, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। पुलिस ने मौके से गिरोह के अन्य चार सदस्यों हर्ष राज सिंह जगदीशपुर फेफना, दिनेश श्रीवास्तव निवासी हैबतपुर, अनुज उपाध्याय निवासी बड़का बैजू टोला सिताबदियर थाना रिविलगंज छपरा बिहार तथा जय कुमार गोड़ को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह चोरी के वाहन बिहार ले जाकर बेचते थे। मिलने वाला धन घूमने-फिरने व शौक पर खर्च करते था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर, एक ट्रॉली, चोरी की 11 मोटरसाइकिलें, दो पंपिंग सेट मोटर, चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। बदमाश के पास से तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह लंबे समय से वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय था और चोरी के वाहनों को दूसरे राज्यों में खपाने का काम करता था। गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।