Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five injured in knife attack while watching dance

Ballia News: नाच देखते समय चाकू से हमला, पांच घायल

Sun, 23 Nov 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Five injured in knife attack while watching dance
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में शनिवार की देर रात पुरानी रंजिश में चाकूबाजी में पांच युवक घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया। दो युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बैजनाथ सिंह ने बताया कि गांव के राजकुमार राजभर के यहां बरात आई थी। आदित्य सिंह व अन्य साथियों के साथ नाच देखने गया था। पहले से घात लगाए गोलू राजभर, चितबड़ागांव निवासी बृजेश राजभर व आदर्श राजभर ने अन्य युवकों के साथ चाकू से आदित्य सिंह पर हमला कर दिया। आसपास के साथी बचाने गए। इस पर आरोपियों ने परमजीत सिंह, हरि नारायण मिश्र, विशाल गोंड, बैजनाथ सिंह को भी चाकू से घायल कर दिया।
विज्ञापन

सभी घायलों को अस्पताल लाया गया। इसमें आदित्य सिंह एवं विशाल कुमार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक वर्ष पूर्व एक शादी कार्यक्रम में गोलू राजभर व आदित्य सिंह के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों गुटों में मनमुटाव था। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायल बैजनाथ सिंह की तहरीर पर तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed