फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five children recovered under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए पांच बच्चे

Fri, 25 Sep 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Five children recovered under suspicious circumstances
हल्दी।थाना क्षेत्र के सीताकुंड चट्टी के समीप शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में पांच बच्चे पकड़े गए हैं। चर्चा है कि कोई गिरोह सभी बच्चों को कहीं ले जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस बच्चों से पूछताछ में जुटी है। थानाध्यक्ष हल्दी सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि ये किसी की शरारत भी हो सकती है या हो सकता है इलाके में कोई बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हो रहा हो। इसे लेकर थाने की पुलिस को सक्रिय किया गया है और इलाके के लोगों से अपील है कि वे भी सतर्कता बरतें।
विज्ञापन

दुबहर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव के बच्चों ने बताया कि हम लोग गांव के बाहर खेल रहे थे। उसी समय एक पिकअप आई और कहा कि चलो तुम लोगों के पिता के पास छोड़ दे रहे हैं। हम लोग पिकअप में बैठ गए। बीच रास्ते में गाड़ी रोककर कुछ करने के लिए वे लोग गाड़ी से उतरे तो हम लोग वहां से भाग गए। सीताकुंड चट्टी पर मौजूद लोगों ने बच्चों को रोते भागते देखा तो रोक कर पूछताछ की और पुलिस को सूचना दी। इलाके के छोटू चौबे ने बताया कि बच्चों को अपहरण कर ले जाया जा रहा था तो किसी तरह भागे हैं। बरामद बच्चों में दीपक गुप्ता पुत्र महेश शाह, चंदा गुप्ता पुत्री महेश शाह, सुजीत ठाकुर पुत्र धनजी ठाकुर, अनिकेत ठाकुर पुत्र कंचन ठाकुर व संजय ठाकुर पुत्र धनजी ठाकुर शामिल हैं। बच्चों की अनुमानित औसत आयु आठ से नौ वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed