फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fishermen Welfare Fund created for the welfare of Nishad class: Dr. Sanjay

निषाद वर्ग के कल्याण के लिए बना मछुवा कल्याण कोष : डॉ. संजय

Thu, 26 Oct 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Fishermen Welfare Fund created for the welfare of Nishad class: Dr. Sanjay
बैरिया। रामराज की स्थापना के समय निषाद राज को बुलाकर सम्मानित किया गया था। सभी दबे कुचलों को साथ लेकर रामराज स्थापित हुआ था। ऐसे ही बलिया को बागी बलिया नहीं कहा जाता। आजादी की लड़ाई में बलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शहीदों के घरों से आई मिट्टी देश की एकता अखंडता को मजबूती प्रदान करेगी। इस मिट्टी की ताकत से भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन

उक्त बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कालेज में आयोजित मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम और रोजगार मेले में कहीं। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में श्रीराम के राज्याभिषेक में निषाद राज को आमंत्रित किया गया था। आज केंद्र की नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार में निषाद जाति के लोगों को न सिर्फ सम्मान मिल रहा है, बल्कि उन्हें सत्ता में भागीदारी के साथ ही उनके लिए मछुवा कल्याण कोष बनाया हैं।
विज्ञापन

मछुआरों का भी बगैर जमीन के आधार कार्ड पर एक लाख साठ हजार रुपये का क्रेडिट कार्ड बन रहा है। देश में आज कोई ऐसा वर्ग नहीं जिसको केंद्र व प्रदेश की सरकार ने विकास की मुख्य धारा से न जोड़ा गया हो। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि जो देश अपने ज्येष्ठ व श्रेष्ठ को याद नहीं करता वह मिट जाता हैं। भारत एक ऐसा देश हैं जिसके हरेक कार्यक्रम की शुरुआत अपने देश वीर अमर सपूतों को याद करके होता है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए मनोज सिंह को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने कहा कि याद करिए जब इस देश में महिलाएं चूल्हे पर लकड़ी से खाना बनाती थीं। प्रधानमंत्री ने देश की माताओं व बहनों के लिए 11 करोड़ मुफ्त गैस सिलेंडर व चूल्हा दिया। इतना ही नहीं देश में 20 करोड़ शौचालय बनाए गए। रामेश्वर चौरसिया ने कहा कि बलिया बागियों की धरती है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेसी हुकूमत को उखाड़ फेंका था। आज देश में भाजपा की सरकार हैं जो सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए बगैर किसी भेदभाव के कार्य कर रही हैं।


700 प्रतिभागियों में 107 का सलेक्शन
बैरिया। लक्ष्मण बाबा इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित रोजगार मेले में कुल 700 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें विभिन्न कंपनियों ने 107 युवाओं का नौकरी के लिए चयन किया। इससे पहले मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरुआत कलुवा के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुई। कार्यक्रम में युवाओं ने खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed