फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   First took a dip of faith and then visited Maharishi Bhugu's tomb

पहले लगाई आस्था की डुबकी फिर किया महर्षि भृगु की समाधि का दर्शन

Fri, 19 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
First took a dip of faith and then visited Maharishi Bhugu's tomb
शिवरामपुर गंगा तट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं भीड़।संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। पहले शिवरामपुर घाट पर गंगा में आस्था की डुबकी फिर महर्षि भृगु की समाधि स्थल का दर्शन-पूजन और उसके बाद ददरी मेला के मीना बाजार में खरीदारी। शुक्रवार को जनपद समेत गैरजनपदों व पड़ोसी राज्य बिहार के सीमावर्ती इलाकों से आए श्रद्धालुओं यही क्रम रहा। जिससे अल सुबह से महर्षि भृगु की तपोस्थली आस्था से बम-बम करती नजर आई। बच्चे, बड़े, बूढ़े और महिलाएं किसी ने इस अवसर को नहीं चूका और सभी ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिवरामपुर घाट पर गंगा में गोता लगाकर अपने को धन्य किया। वैसे तो यह सिलसिला बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि के बाद से ही शुरू हो गया था, जो शुक्रवार की दोपहर तक अनवरत चलता रहा।
विज्ञापन

गंगा की रेती पर जुटी भीड़ गंगा मईया के प्रति कितनी आस्थावान रही, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्नान के बाद लोगों ने मोक्षदायिनी की आरती उतारी व भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान लोगों का उत्साह भी गजब का था। दूर-दराज से आई भीड़ ने रात में गंगा की रेत पर लगे तम्बू-शमियाना में बैठकर कल्पवास किया फिर मध्य रात्रि के बाद से पवित्र स्नान का सिलसिला शुरू हुआ। स्नान को लेकर नगरपालिका के साथ जिला व पुलिस प्रशासन की व्यापक तैयारियों का ही असर था कि स्नान के दौरान कहीं भी-कभी भी किसी प्रकार की दिक्कत स्नानार्थियों को नहीं आयी। न तो घाट तक आने-जाने में किसी प्रकार की जाम या अन्य परेशानी हुई और न ही गंगा तट पर। मार्गों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था थी तो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान भी बेहद सतर्क दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed