{"_id":"67dc65b36214dc361409ad5a","slug":"first-the-employment-officer-was-accused-of-taking-bribe-then-it-was-denied-ballia-news-c-190-1-svns1007-135844-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पहले रोजगार सेवक पर लगाया घूस लेने का आरोप, फिर खंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पहले रोजगार सेवक पर लगाया घूस लेने का आरोप, फिर खंडन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। चांददीयर पंचायत की नई बस्ती बकुल्हां निवासी ने प्रधानमंत्री आवास के लिए पंचायत के रोजगार सेवक पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। लेकिन दूसरे ही दिन आरोप का उसने खंडन कर दिया।
वायरल वीडियो में श्रीपति चौधरी आरोप लगा रहा है कि उसको प्रधानमंत्री आवास के लिए मिले एक लाख रुपये में से रोजगार सेवक रविन्द्र यादव ने 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर ले लिए। इसकी जानकारी गांव के बसंत को हुई तो उसने रोजगार सेवक पर दबाव बनाया।
इसके बाद रोजगार सेवक ने ली हुई धनराशि वापस कर दी। लेकिन दूसरे ही दिन बृहस्पतिवार को श्रीपति चौधरी का दूसरा विडियो वायरल हुआ।
इसमें वह अपने ही आरोपों का खंडन कर रहा है। बताया कि कुछ लोगों ने उसपर दबाव बनाकर रोजगार सेवक पर आरोप लगवाए। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।