Muharram: बलिया में मुहर्रम का पहला जुलूस, भारी पुलिस बल की तैनाती; गूंजी लब्बैक या हुसैन की सदाएं
Muharram 2025: मुहर्रम का महीना शुरू होते ही मजलिसों और जुलूसों का दौर शुरू हो गया है। पहली मुहर्रम पर मातमी जुलूस निकला, जिसमें नौहाख्वानी हुई। जुलूस के समापन पर हुई मजलिस में कर्बला के शहीदों का जिक्र किया गया, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विस्तार
Ballia News: शनिवार की रात्रि मुहर्रम के जुलूस का पहला गोल कस्बा के मिल्की मुहल्ला स्थित इमाम चौक से निकाला गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। जुलूस शाही मस्जिद, पुराना डाकखाना, जलपा चौक, रश्जदिया मस्जिद, गंधी चौक होते हुए जुलूस बढ़ढा स्थित दरगाह में पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग मर्सिया पढ़ते हुए या अली या हुसैन की आवाज के साथ जुलूस को लेकर आगे बढ़ रहे थे। जुलूस में शामिल लोगों द्वारा जुलूस को बीच-बीच में रोक कर अपने-अपने कला का प्रदर्शन भी किया जा रहा था।
नगर के मोहल्ला मिल्की से पहली का गोल (जुलूस) निकलने के साथ ही यहां दस दिवसीय मोहर्रम का मातमी पर्व शुरू हो गया। परम्परा के अनुसार नगर के मोहल्ला मिल्की से मुहर्रम के पहली का जुलूस निकाला जाता है। जिसमें नगर के सभी मोहल्ले के लोगों ने भाग लिया।
नम हुईं आंखें
ताजिया कमेटी के सदर इम्तियाज अली के नेतृत्व में मोहल्ला के मिल्की मुहल्ला इमाम चौक से रात में करीब 11 बजे अदब व एहतराम के साथ निकला इस दौरान मर्सिया (मजलिस) पढ़ते और भीड़ या हुसैन या अली का नारा बुलंद करते हुए चल रही थी। इस दौरान गोल को जगह जगह रोका गया। जिसमें शामिल लोगों द्वारा अनेक प्रकार के कला का प्रदर्शन किया जा रहा था।
जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन की तरफ से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी थी अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा उप जिलाधिकारी सुनील कुमार क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी जुलूस के दौरान मौजूद रहे फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुलाई गई थी।
जुलूस में सैयद मिन्हाजुद्दीन अजमली, जफर अजमली, कारी फिरोज, नजरुल बारी, खुर्शीद नेता, मोज़्जमील खान, शुबहान रिजवी, एनुलहक मास्टर, फैजी अंसारी, खुर्शीद नेता राकेश सिंह राकेश यादव अशोक जायसवाल सहित आदि प्रमुख लोग शामिल रहे।