फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   First fed Shalu samosa and then strangulated her to death

Ballia News: पहले शालू को समोसा खिलाया फिर गला दबाकर की हत्या

Mon, 24 Jun 2024 04:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
First fed Shalu samosa and then strangulated her to death
रेवती। छपरा सारिब कान्हीं पुलिया के नीचे मिले किशोर के शव के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि मजाक उड़ाने से तंग आकर उसने शालू की हत्या की थी। रेवती पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

छपरा सारिब कान्ही पुलिया के नीचे शुक्रवार को तीन दिन से घर से लापता 13 वर्षीय किशोर शालू पुत्र छट्ठू राजभर का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह छपरा सारिब कान्ही पुलिया के समीप से गुजर रहे बच्चों को बदबू आई। पुलिया के नीचे झांक कर देखा तो शव दिखा। उन्होंने इसकी सूचना चट्टी पर आकर लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त शालू के रूप में की थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले का पर्दाफाश करने में जुट गई। इसी बीच थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह, उप निरीक्षक राम सकल यादव आदि ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी मन्नू कुमार राजभर पुत्र विजय राजभर निवासी रेखहां छपरा सारिव को धनेश्वर दास के मठिया के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस में आरोपी ने बताया कि शालू उसे हमेशा परेशान किया करता था। मजाक उड़ाया करता था। इससे परेशान होकर शालू की गला दबाकर हत्या कर दी। शव छपरा सारिब कान्ही पुलिया के नीचे फेंक दिया। हत्या के पूर्व आरोपी ने शालू को दुकान पर समोसा खिलाया था, दोनों अक्सर एक साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed