फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   first day celebration of navratri in ballia

नवरात्र के पहले दिन मां के दरबार में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Thu, 30 Mar 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 30 Mar 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
first day celebration of navratri in ballia
घंट-घड़ियाल बजाकर परिवार के मंगलमय की कामना की - फोटो : अमर उजाला
 वासंतिक नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता पूरे दिन लगा रहा। इस दौरान भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका और चुनरी, नारियल व फूल चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। देवी के जयकारे से पूरा क्षेत्र देवीमय हो गया।  
विज्ञापन


वासंतिक नवरात्र के दिन नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शुभ मुहुर्त में मां के भक्तों ने कलश की स्थापना कर पूजा-पाठ किया। इसके अलावा जिले के प्रमुख मंदिर कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, कर्पूरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी, ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, उचेड़ा स्थित चंडी देवी, गुदरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, सिकंदरपुर स्थित जल्पा-कल्पा, नीबू कबीरपुर स्थित काली मंदिर, मनियर स्थित नवका बाबा मंदिर, गायघाट स्थित पचरूखा देवी मंदिरों पर मां के भक्त कतारवद्ध होकर मां का दर्शन किया और नारियल, चुनरी, गुड़हल व फूल-माला चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की।  
विज्ञापन


प्रमुख देवी मंदिरों पर पुलिस रही मुश्तैद
वासंतिक नवरात्र में जिले के प्रमुख कुल 13 दुर्गा मंदिरों पर साफ-सफाई तथा आधुनिक व प्राकृतिक फूलों से सजाया गया था। जिसमें कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, कर्पूरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी, ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, उचेड़ा स्थित चंडी देवी, गुदरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, सिकंदरपुर स्थित जल्पा-कल्पा, नीबू कबीरपुर स्थित काली मंदिर, मनियर स्थित नवका बाबा मंदिर, गायघाट स्थित पचरूखा देवी मंदिरों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। इनमें कुछ प्रमुख मंदिरों पर सीसी टीवी कैमरे भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed