{"_id":"6819111fe5df60160001c1c3","slug":"firing-in-the-wedding-procession-two-people-including-the-accuseds-son-got-shot-ballia-news-c-190-1-ana1001-139174-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बरात में हर्ष फायरिंग, आरोपी के पुत्र सहित दो को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बरात में हर्ष फायरिंग, आरोपी के पुत्र सहित दो को लगी गोली
विज्ञापन
भीमपुरा(बलिया)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरवा रत्ती पट्टी के मौजा नेवादा गांव में रविवार की रात बरात में हर्ष फायरिंग में दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। बंदूक के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल होने वालों में से एक युवक आरोपी का बेटा है।
गांव नेवादा (फरहा लौकी) निवासी विशेश्वर राम की बेटी की शादी मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के पिपरौता गांव निवासी अशोक कुमार के बेटे से तय हुई थी।
रविवार को बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद बरातियों को जलपान कराया जा रहा था। इसी बीच दूल्हे के पड़ोसी शिवशंकर ने अपनी एक नाली बंदूक से हर्ष फायरिंग की।
गोली लड़की के पड़ोसी एवं चचेरे भाई लक्ष्मण कुमार (25) वर्ष की जांघ में लगी। छर्रे बगल में खड़े आरोपी के 14 वर्षीय बेटे शिवम कुमार के गर्दन के पास लगे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बरातियों को बंधक बना लिया। दोनों घायलों को नगरा पीएचसी लेकर गए, जहां से मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लक्ष्मण का बीएचयू में इलाज चल रहा है।
घटना की खबर पर भीमपुरा, उभांव व नगरा थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। बरातियों को छुड़ाया और समझा बुझाकर लड़की की शादी कराई गई। पुलिस ने असलहा सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मदन पटेल ने बताया कि विशेश्वर राम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बंदूक के साथ चालान कर दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।