फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   firing in holi ballia

होली खेलने में कहासुनी, फायरिंग

Thu, 24 Mar 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 24 Mar 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
firing in holi ballia
कहीं आपके ही सिर न फूट जाए ये बम! - फोटो : gettyimages
 भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा पचदौरा गांव में अपने ननिहाल आये युवक ने मामा के दरवाजे पर होली खेलने के दौरान हुई कहासुनी में एक व्यक्ति के ऊपर रिवाल्वर से तीन राउंड फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी युवक उसके मामा सहित पांच लोगों के उपर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके साथ ही युवक के मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना थाने के भदीड़ निवासी गोपाल सिंह भीमपुरा क्षेत्र के लोहटा पचदौरा गांव के अपने मामा सर्वजीत सिंह के यहां आया था।

बुधवार को अपराह्न आस-पास के लोग होली खेल रहे थे। इसी बीच अशोक सिंह (35) के साथ गाने-बजाने को लेकर ननिहाल में आए गोपाल से कहासुनी हो गई। बात बढ़ते देर न  लगी और नोकझोंक के बाद एक पक्ष ने रिवाल्वर से ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने युवक के मामा सर्वजीत सिंह को गिरफ्तार कर ली है। दूसरे दिन पहुंचे सर्वजीत सिंह की पत्नी रजनी सिंह ने भी अशोक सिंह सहित 5 लोगों पर हत्या करने के प्रयास की तहरीर दी।


जिस पर पुलिस ने गुरुवार को दूसरे पक्ष से भी 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि युवक द्वारा की गई गोलीबारी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed