{"_id":"56f4010c4f1c1bd12bf14d24","slug":"firing-in-holi1","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली खेलने में मारपीट, चली गोली 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली खेलने में मारपीट, चली गोली 14 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 24 Mar 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में गुरुवार की दोपहर दो युवकों में रंग डालने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान भय फैलाने की नियत से एक पक्ष ने हवाई फायरिंग भी की।
इस घटना में दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। उधर इसी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर में दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। जिसमें से एक को गोली लगने से स्थिति गंभीर है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
सीताकुंड गांव में गुरुवार को होली के दिन रंग डालने को लेकर शंकर यादव और सुनील तिवारी के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग ईंट-पत्थर और लाठी-डंडा चलाने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान एक पक्ष के शंकर यादव (26) अमर यादव (50), शिवजी यादव (32) जबकि दूसरे पक्ष के सुनील तिवारी (30), रविशंकर तिवारी (25), अमरनाथ तिवारी (55), शनि तिवारी (25) घायल हो गए। इस दौरान भय फैलाने की नियत से एक पक्ष ने हवाई फायरिंग भी की।
सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्दी एसओ सुरेश सिंह ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। इस बाबत हल्दी एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि मारपीट की तहरीर अभी नहीं मिली है।
तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। वैसे ऐहतियात के तौर पर पीएसी तैनात कर दी गई है। उधर रुद्रपुर गायघाट गांव में होली खेलने के दौरान नशे की हालत में दो लोग एक दूसरे से भिड़ गए।
इस दौरान चले लाठी-डंडे और गोली से एक पक्ष के अमन सिंह (22), रवींद्र सिंह मेही (40), गौतम (42), जबकि दूसरे पक्ष के विजय राम (42), बुटाई राम (25), टुनटुन राम (24), प्रताप राम (40), सरोज राम (30) घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गोली लगने से घायल अमन सिंह की स्थिति गंभीर है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई।