{"_id":"56f400454f1c1b602bf14d23","slug":"firing-in-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली खेलने में कहासुनी, फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली खेलने में कहासुनी, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 24 Mar 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
कहीं आपके ही सिर न फूट जाए ये बम!
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा पचदौरा गांव में अपने ननिहाल आये युवक ने मामा के दरवाजे पर होली खेलने के दौरान हुई कहासुनी में एक व्यक्ति के ऊपर रिवाल्वर से तीन राउंड फायर झोंक दिया।
जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी युवक उसके मामा सहित पांच लोगों के उपर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके साथ ही युवक के मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
आजमगढ़ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना थाने के भदीड़ निवासी गोपाल सिंह भीमपुरा क्षेत्र के लोहटा पचदौरा गांव के अपने मामा सर्वजीत सिंह के यहां आया था।
बुधवार को अपराह्न आस-पास के लोग होली खेल रहे थे। इसी बीच अशोक सिंह (35) के साथ गाने-बजाने को लेकर ननिहाल में आए गोपाल से कहासुनी हो गई। बात बढ़ते देर न लगी और नोकझोंक के बाद एक पक्ष ने रिवाल्वर से ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
अशोक सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने युवक के मामा सर्वजीत सिंह को गिरफ्तार कर ली है। दूसरे दिन पहुंचे सर्वजीत सिंह की पत्नी रजनी सिंह ने भी अशोक सिंह सहित 5 लोगों पर हत्या करने के प्रयास की तहरीर दी।
जिस पर पुलिस ने गुरुवार को दूसरे पक्ष से भी 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि युवक द्वारा की गई गोलीबारी की जांच की जा रही है।