फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire started due to spark from cable, 12 huts burnt

Ballia News: केबल की चिंगारी से लगी आग, 12 मड़इयां जलीं

Fri, 05 Dec 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fire started due to spark from cable, 12 huts burnt
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार अठगावां पंचायत के बड़का सुफल टोला बस्ती में शुक्रवार की शाम बिजली के तार में चिंगारी निकले से आसपास के 12 मड़इयों में आग लग गई। सात लोगों की 12 मड़इयां जल गईं।
विज्ञापन

सुफल टोला निवासी तेईस बिंद के लड़की का रिश्ता तय हुआ था। सगाई के लिए पूरे परिवार के लोग गांव से बैरिया बाजार आए थे। इसी बीच करीब चार बजे लालजी बिंद के मड़ई के ऊपर से गए तार से निकली चिंगारी से आग लग गई। यह आसपास की मड़इयों तक फैल गई। 12 मड़इयां जल गईं। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जब तक ग्रामीणों ने पानी की मोटर से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, तब तक मड़इयां जल चुकी थीं। लालजी बिंद की दो, ललक बिंद की दो, जितेंद्र बिंद की एक, गौतम बिंद की एक, तेईस बिंद की दो, बिहारी बिंद की एक, रंगीला बिंद की दो मड़इयां जली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed