{"_id":"dc1252334cc8e28bd26dae0a38c1650b","slug":"fire-service-memorial-day-was-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 14 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन स्थित अगिभनशमन केंद्र पर मंगलवार सुबह अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इसमें 1944 में मुंबई बंदरगाह पर घटित भीषण अग्निकांड में कार्य करते समय शहीद कर्मियों को नमन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उनकी याद में अग्निशमन का ध्वज भी फहराया गया और सलामी दी गई। इस दौरान आग से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह दिवस पर कार्यक्रमों की चर्चा की गई।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रामनाथ सिंह ने कहा कि यह चिंतनीय विषय है कि पोलियो, एड्स और कैंसर से बचाव के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार होता है, जबकि इन रोगों से तत्काल मौत नहीं होती लेकिन आग से बचाव के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कम है। आम शिक्षित नागरिकों को फायर सर्विस कर्मचारियों से कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार-प्रसार करना चाहिए और अग्नि निरोधक उपाय अपनाना चाहिए। ताकि कोई भी वस्तु राख होने से बच सके।
विज्ञापन
कहा कि आग से होने वाले नुकसान को लेकर आम लोगों को जागरूक करने के लिए अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह शुरू किया गया है। इसके तहत सप्ताह भर पंफलेट, गोष्ठी तथा विविध कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। अग्निशमन कर्मचारियों और आम लोगों के सहयोग से लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह कार्यक्रम 20 तक चलेगा।