फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire on short circuit, ashes worth lakhs in three shops

शार्ट सर्किट से लगी आग से तीन दुकानों के लाखों के सामान राख

Tue, 24 Dec 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fire on short circuit, ashes worth lakhs in three shops
सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहा के समीप खान कटरा में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग - फोटो : BALLIA
नवानगर/सिकंदरपुर। सिकंदरपुर कस्बे के बस स्टेशन चौराहे के समीप खान कटरा में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते तीन दुकानों को चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान व जनता के अथक प्रयास से लगभग चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जले दुकानों में लाखों रुपये के इलेक्ट्रानिक्स सामान व टायर ट्यूब के साथ प्रिंटिंग प्रेस का रखा हुआ सामान राख हो गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर बस स्टैंड- मनियर मार्ग पर खान कटरे में फहीम खान की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। मंगलवार की भोर में दुकान से आग की लपटें देख सुबह में टहल रहे लोग भौचक रह गए। जब तक लोग कुछ समझते तब तक आग की लपटें तीन दुकानों को अपने चपेट में ले चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र व चौकी प्रभारी अमरजीत यादव ने पुलिस कर्मियों के साथ साथ स्थानीय लोगों से मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जब तक फायर ब्रिगेड व आसपास के लोग आग पर काबू पाए तब तक आग ने फहीम खान की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान, नवी खान की साइकिल की दुकान, वसीम की प्रिंटिंग की दुकान पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गई। वहीं, कटरे के अंदर डा. सुल्तान अहमद की आई केयर की दुकान में लगी मशीन भी जल गई। इसके अलावा कटरे के अंदर एक दर्जन से अधिक दुकानों को भी हल्का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी व नगर पंचायत कर्मी रहे तत्पर
नवानगर। मौके पर पहुंचे एसएचओ व चौकी प्रभारी के साथ ही पुलिसकर्मी लोगों की सहायता से आग बुझाने में लगे रहे। इस दौरान नगर पंचायत कर्मी भी तत्पर रहे और सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत दो टैंकर पानी पहुंचा दिया जिससे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने में हुई देर
नवानगर। अत्यधिक कोहरा होने के कारण फायर ब्रिगेड के वाहन आने में लगभग डेढ़ घंटे लग गए। यदि कोहरा नहीं होता तो फायर ब्रिगेड के वाहन तत्काल मौके पर पहुंच गए होते जिससे अत्यधिक हानि होने से बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed