फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire in two houses, cash worth lakhs including cash due to short circuit

शार्ट सर्किट से दो घरों में लगी आग, नगदी समेत लाखों का सामान राख

Sun, 27 Dec 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fire in two houses, cash worth lakhs including cash due to short circuit
नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नंबर नौ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जला सामान। - फोटो : BALLIA
बांसडीह। नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नंबर नौ में शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने दो रिहायशी घर जल गए। जिसमें नगदी सहित लाखों के समान जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। संयोग अच्छा रहा कि गृह स्वामियों ने तत्परता दिखाते हुए गैस सिलेंडर को चूल्हे से निकालकर बाहर फेंक दिया, नहीं तो बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता था।
विज्ञापन

नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नंबर नौ निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप ले लिया और बगल के सुजीत गुप्ता के घर को भी आगोश में ले लिया। किसी तरह गृहस्वामियों ने परिवार के साथ बाहर भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे कानूनगो तारकेश्वर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed