फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire in electronics shop due to short circuit

शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग

Wed, 21 Jul 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Fire in electronics shop due to short circuit
रतसर। कस्बा के दिलावलपुर बाजार में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अमडरिया गांव निवासी संजीव कुमार गुप्ता की कस्बा के दिलावलपुर बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। वह रोज की तरह मंगलवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया। इसी बीच रात्रि दस बजे के करीब उनके दुकान से आग की लपटें व धुंआ उठता देख लोगों ने दुकान में आग लग जाने की सूचना उन्हें फोन से दी।
विज्ञापन

दुकानदार के मौके पर पहुंचते ही आसपास के युवाओं ने किसी तरह दुकान का ताला खोला और पानी फेंककर आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखा इनवर्टर, बैट्री, वाशिंग मशीन, कूलर, पंखा, आलमारी, स्टेबलाइजर के अलावा प्लास्टिक की कुर्सियां सहित अन्य इलेक्ट्रानिक्स के सामान आग की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed