फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire broke out due to cylinder explosion while cooking, dozens of households died

Ballia News: खाना बनाते समय सिलिंडर फटने से लगी आग, दर्जनभर गृहस्थी स्वाहा

Wed, 07 Jun 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to cylinder explosion while cooking, dozens of households died
कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया चौबे गांव में बुधवार की दोपहर एक घर खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग विकराल धारण कर लिया। पड़ोस की कई झोपड़ियों को जद में ले लिया। गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। जानकारी के मुताबिक, दोपहर में ग्रामीण भोला साहनी के घर से अचानक आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह को सूचना दी। ग्रामीण आग बुझाने का कोई ठोस उपाय कर पाते तब तक आग कुंदन राजभर, दरोगा राजभर, मदन राजभर, दीपनारायण राजभर, विनोद, रामाशंकर ,स्वामीनाथ साहनी, कन्हैया साहनी, देवेंद्र साहनी, रामनारायण साहनी, अवधेश साहनी, सीताराम, गुड्डू राजभर, दिनेश राजभर, शंभू राजभर, राजू राजभर, जितेंद्र मिश्र, रामनारायण साहनी, राजू नारायण साहनी, सुरेंद्र साहनी की झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। आग लगने से झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का समान व चारा राख हो गया। सात बकरियां और एक बछिया झुलस कर मर गईं। दर्जनों पशु झुलस गए। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने पहुंचकर जायजा ली। पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed