{"_id":"6491ee66459d41c5f6033d87","slug":"fire-broke-out-due-to-cylinder-explosion-six-huts-burnt-ballia-news-c-20-1-260567-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सिलिंडर फटने से लगी आग, छह झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सिलिंडर फटने से लगी आग, छह झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन
घोघा/बांसडीह। क्षेत्र के ग्राम सभा हरदतपुर में सोमवार की रात बिजली की स्पार्किंग से लगी आग के कारण सिलिंडर फटने से राजभर बस्ती की आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियां, दो मोटरसाइकिल, एक साइकिल के साथ दैनिक जीवनचर्या का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई।
सोमवार की रात सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। रात एक बजे के आसपास सालिक राजभर की रिहायशी झोपड़ी के पास लगे खंभे से विद्युत स्पार्किंग होने लगी। लोग जब तक समझते, चल रही पुरवा हवा के कारण आग सालिक राजभर की रिहायशी झोपड़ी में लग गई। इनके घर रखा सिलिंडर में आग लगने तथा फटने के कारण गोलू राजभर, भूलन राजभर की रिहायशी झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। लगभग आधे दर्जन से अधिक झोपड़ियों को अपने जद में ले लिया। सालिक राजभर की मोटरसाइकिल, भूलन राजभर की मोटरसाइकिल, साइकिल, भैंस एवं पड़िया झुलस गई। पशुओं कीेखाने के लिए रखा भूसा, गेहूं, चारपाई सभी जलकर राख हो गया ।आग की सूचना ग्रामीणों ने 112 नंबर सहित थाना कोतवाली बांसडीह को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थिति संभाल ली। उसके पहले जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव के अथक प्रयास एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा चुका था।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कुछ दिन पहले भी लगी थी आग
घोघा। बीते 6 जून की रात को हरदतपुर से सटे ही केवटलिया चौबे ग्राम सभा में भी सिलेंडर के फटने से लगी आग में लगभग तीन दर्जन रिहायशी झोपड़ियों के साथ ही रखा दैनिक जीवन चर्या का सारा समान जलकर खाक हो गया था। इसका जायजा लेने मंत्री अनिल राजभर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के साथ ही नगर पंचायत बांसडीह के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बबलू पहुंचे थे। आर्थिक सहायता की थी।