फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR will be lodged against branch managers who do not give benefits of insurance scheme

Ballia News: बीमा योजना का लाभ न देने वाले शाखा प्रबंधकों पर होगी एफआईआर

Thu, 17 Aug 2023 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against branch managers who do not give benefits of insurance scheme
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस की समीक्षा बैठक बुधवार को कृषि भवन सभागार में हुई। जिलाधिकारी की पहल पर इस भवन में यह पहली बैठक थी। इसमें किसानों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं और उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया।
विज्ञापन


किसानों ने बिजली से संबंधित, जिसमें बिजली से चलने वाले सरकारी नलकूप और ट्रांसफार्मर के केबल सहित अन्य समस्याएं रखीं, जिस पर जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल समस्या को निस्तारण करने का निर्देश दिए। किसानों ने बाजार में यूरिया को तय रेट से अधिक रेट पर बेचने की शिकायत की। बताया कि सहकारी समितियों और डीलरों की मनमानी चल रही है।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि आगे ऐसी शिकायत मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर घर नल जल योजना में खराब हुई पाइप का मुद्दा किसानों ने उठाया तो जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को सही करने के निर्देश दिए। किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के प्रशिक्षण का मुद्दा उठाया तो जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी को चेतावनी दी कि अगर सही से काम नहीं हुआ तो सभी कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण भी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक किसान का गलत बिजली बिल आने पर बिजली विभाग के अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुछ किसानों की समस्याओं का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर फोन करके कर दिया। सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी जिन किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रीमियम किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से काट लिया गया है। यदि उन किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा तो संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बैठक में अनुपस्थित सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता से स्पष्टीकरण एवं वेतन अवरुद्ध किए जाने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति सहित अन्य अधिकारी एवं किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed