फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR registered in case of businessman's suicide

व्यापारी की आत्महत्या के मामले में एफआईआर दर्ज

Tue, 12 Oct 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of businessman's suicide
व्यापारियों के आक्रोश के आगे पुलिस को झुकना ही पड़ा। सूदखोरों से तंग आकर कस्बे के व्यवसायी रवि गुप्ता के आत्महत्या मामले में पुलिस ने मां आशा देवी की तहरीर पर आठ दिन बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करना, गाली, गलौज व जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

चार अक्टूबर को टाफी बिस्किट का थोक विक्रेता रवि गुप्ता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मां ने पुलिस को तहरीर दी कि बेटा व्यवसाय चलाने के लिए कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। कोरोना संक्रमण के चलते व्यवसाय में उसको नुकसान होने लगा। इसके चलते वह काफी परेशान रहता था। कर्ज देने वाले लोग उसपर बार-बार दबाव बना रहे थे। प्रभारी निरिक्षक नामजद तहरीर की ही मांग कर रहे थे। इससे व्यापारियों में आक्रोश था। पुलिस पर सवालिया निशान लग रहे थे। अंत में मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed