फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR registered against BJP leader in Attempted rape and assault case in ballia

यूपी: भाजपा नेता पर दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट में एफआईआर, बीजेपी विधायक ने कहा- महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले पार्टी में नहीं रहेंगे

Sat, 11 Dec 2021 12:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Dec 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against BJP leader in Attempted rape and assault case in ballia
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले में भाजपा के युवा नेता पर दोकटी पुलिस ने घर में घुसकर एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने, मारपीट और अश्लील हरकत के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी नेता भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में पदाधिकारी है। वहीं, आरोपित नेता ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कुछ लोगों के इशारे पर मुझे फंसाया जा रहा है। वहीं, स्थानीय भाजपा विधायक ने कहा कि दोषी आरोपी पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन


दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि नौ दिसंबर की रात लगभग 10 बजे क्षेत्र के भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री बघमरिया निवासी रणजीत मौर्य उर्फ कर्ण मौर्य ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि अश्लील हरकत व दुष्कर्म की कोशिश की। 10 अक्तूबर की रात 10 बजे दोकटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


एसओ दिनेश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज किया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, आरोपित भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री रंजीत कुमार ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोप को बेबुनियाद और गलत बताया। उन्हें कहा कि द्वेष बस कुछ लोगों के इशारे पर मुझे फंसाया जा रहा है। घटना से संबंधित वीडियो क्लिप भी पुलिस को दिया गया है। सब कंप्यूटर का कमाल है। जांच में सत्य सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले भाजपा में नहीं रहेंगे- सुरेंद्र सिंह
घटना के संदर्भ में बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने दोकटी पुलिस पर मामले को दबाने के प्रयास का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घटना नौ दिसंबर की रात की है। पुलिस ने 24 घंटे तक मामले को लटकाए रखा। जब मुझे मालूम हुआ तो मैंने हस्तक्षेप कर 10 दिसंबर रात 10 बजे मामला दर्ज कराया। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान करती हैं। ऐसे लोग जो महिलाओं के मर्यादा के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनके लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है। मेरे विधायक रहते किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं मिलेगी।

पद से हटाया गया- जय प्रकाश
भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। मामले में निष्पक्ष तरीके से पुलिस जांच कर रही है। जांच में सत्यता सामने आएगी। कोई भी व्यक्ति हो अगर गुनहगार होगा तो उन्हें भुगतना पड़ेगा। रणजीत मौर्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री थे, लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed