फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR on nine including the chairman in forgery

Ballia News: फर्जीवाड़े में चेयरमैन समेत नौ पर एफआईआर

Wed, 07 Jun 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
FIR on nine including the chairman in forgery
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नगर के ठाकुरजी एवं महादेव जी मंदिर की चल-अचल संपत्ति में फर्जीवाड़े के आरोप में नगर पालिका चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रसड़ा निवासी रिखीलाल ने न्यायालय में वाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि उनके पूर्वजों की ओर से 1897 को ठाकुरबाड़ी व मंदिर के बाबत एक रजिस्टर्ड न्यास तैयार किया गया था। कुछ लोगों ने साजिश के तहत रसड़ा तहसील के कर्मचारियों से मिलकर ट्रस्ट की जमीन को परशुराम के नाम से अंकित कराकर 7 जनवरी 2017 को बैनामा करा ली। उक्त अपने नाम की जमीन को परशुराम ने रजिस्ट्री कर दी।
विज्ञापन

इसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केस दर्ज कर जांच का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने हनुमान गली ब्रह्मस्थान निवासी परशुराम, थाना रोड निवासी कैलाश प्रसाद उर्फ मुन्ना, केशव उर्फ झुन्ना, हिताकापुरा निवासी ललिया उर्फ रामदुलारी (मृतक), ठाकुरबाड़ी निवासी अभिषेक दूबे, शंकर राम का हाता, ठाकुरबाड़ी निवासी विनय कुमार उर्फ विनय शंकर जायसवाल, रसड़ा कस्बा के जवाहर लाल, हिताकापुरा निवासी रामअशीष के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल ने कहा की राजनैतिक द्वेष के चलते उनकी छवि धूमिल करने की साजिश की जा रही है। जांच में स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed