फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR on four including nursing home operator in death of woman

महिला की मौत में नर्सिंग होम संचालक समेत चार पर एफआईआर

Fri, 30 Sep 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
FIR on four including nursing home operator in death of woman
रसड़ा। कोटवारी मोड़ स्थित एक नर्सिगिं होम के चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज की मौत पर मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने नर्सिगिं होम संचालक समेत चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नर्सिगिं होम में महिला की हालत बिगड़ने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

थाना नगरा के ताड़ीबड़ा गांव निवासी राम ईश्वर चंद पुत्र मक्खू प्रजापति ने तहरीर में आरोप लगाया था कि पत्नी शकुंतला देवी को पेट में दर्द होने पर गत शुक्रवार को इलाज कराने शिवम नर्सिगिं होम लेकर आया। यहां के डा. आरके चौहान ने बताया था कि बच्चेदानी सड़ गई है। आपरेशन करना पड़ेगा। गत शनिवार की सुबह आपरेशन कर दिया। आपरेशन के दौरान नस कटने के कारण हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने शनिवार की दोपहर में वाराणसी स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी डा. आरके चौहान पहुंच गए। वहां पहुंच कर सभी रिपोर्ट ले लिए। देर रात मेरी पत्नी शकुंतला देवी की मौत हो गई। उस पर पुलिस ने अस्पताल संचालक आरके चौहान, स्टाफ नर्स सोनम राजभर पुत्री राजेश राजभर, सोनी पुत्री लौहार प्रजापति, कृष्णानंद प्रजापति पुत्र सूरज प्रजापति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed