फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR on four for selling one land twice

Ballia News: एक भूमि को दो बार बेचने पर चार पर एफआईआर

Fri, 19 May 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
FIR on four for selling one land twice
बांसडीह। एक ही भूमि की दो बार बिक्री को लेकर प्रथम खरीदार के वाद पर न्यायालय अपर मुख्य दंडाधिकारी प्रथम के आदेश पर पुलिस ने उक्त भूमि की खरीद बिक्री करने वाले चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कमलेश चौहान निवासी रजौली थाना सहतवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने वर्ष 2005 में मौजा गलाफ़रपुर में 0.066 हेक्टेयर भूमि भूस्वामी सर्वदेव राय निवासी दुबे छाप थाना सहतवार से बैनामा कराया गया है। इस पर वह काबिज होकर खेती आदि करते हैं। कुछ समय पूर्व यह ज्ञात हुआ कि भूस्वामी द्वारा उसी रकबे को एक अन्य महिला कमली देवी पत्नी श्याम नारायण चौहान निवासी चितबिसाव कला के नाम बैनामा कर दिया गया है।
विज्ञापन

उक्त भूमि का पूर्व में बैनामा होने का बावजूद क्रेता विक्रेता द्वारा षड्यंत्र कर इस कृत्य को अंजाम दिया गया है। उन लोगों से पूछने पर उनके द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस में इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने बांसडीह पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। इसके अनुपालन में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed