{"_id":"67e1a9018fabbf903f08dda8","slug":"fir-lodged-against-four-named-and-some-unknown-persons-on-the-complaint-of-the-father-ballia-news-c-190-1-ana1001-136162-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पिता की तहरीर पर चार नामजद और कुछ अज्ञात पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पिता की तहरीर पर चार नामजद और कुछ अज्ञात पर एफआईआर
विज्ञापन
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के सरयां गुलाबराय चौहान बस्ती के चौकीदार की बेटी का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिलने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर चार लोगों को नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुछ अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। दोपहर बाद दो सदस्यीय टीम ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई। पोस्टमार्टम हाउस पर तमाम राजनीतिक दलों व जान-पहचान वालों की भीड़ रही। सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।
पूजा चौहान का शव घर के बाहर जामुन के पेड़ की डाल पर फंदे से लटका हुआ मिला था। हाथ पीछे रस्सी से बंधे होने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूजा की मौत की गुत्थी अभी उलझी हुई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मौके की जांच पड़ताल कर मामले के खुलासे के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है। जांच टीम पूजा के मोबाइल नंबर की सीडीआर का इंतजार कर रही है। रविवार देर शाम को लखनऊ इलाज कराने गए उसके माता-पिता व छोटी बहन घर पहुंचे। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात भर दबिश देती रही लगी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।
पुलिस के अनुसार पिता धर्मराज चौहान की तहरीर पर रविवार की रात पड़ोस के देवेंद्र चौहान, वीरेंद्र चौहान, विनय चौहान व विन्देश चौहान पर हत्या करने, साक्ष्य छुपाने के मामले का मुकदमा दर्ज किया गया है। चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बीएनएस की 103 व 238 धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या व आत्महत्या की पुष्टि होगी। साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। सभी आरोपी पुलिस पकड़ में होंगे।
घटना को लेकर पुलिस व लोगों के जेहन में उठ रहे सवाल : घटना को लेकर पुलिस के साथ लोगों के सामने कई सवाल हैं, जिसका जवाब पूजा के मोबाइल की सीडीआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिलेगा। अगर हत्या है तो हत्यारे ने हाथ बांधकर फंदे पर क्यों लटकाया? घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए कोई हाथ क्यों बांधेगा। कही किसी ने दोनों पड़ोसियों के बीच विवाद का फायदा उठाकर घटना को अंजाम देकर पड़ोसी को फंसाने का षड्यंत्र तो नहीं रचा है। गांव के अंतिम छोर पर घर होने के बाद परिजनों ने एक माह बाद शादी होने वाली लड़की को अकेला क्यों छोड़ा? अगर घटना को कोई अनजान व्यक्ति घटना को अंजाम दिया तो उसे घर की लाइट काटने की क्या जरूर पड़ी ? इन तमाम सवालों का जवाब मिलने के बाद घटना का खुलासा खुद ही हो जाएगा। पुलिस इन तमाम सवालों के जवाब के लिए रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।
6.39 बजे मोबाइल पर हुई थी बात : क्षेत्र के सरया गुलाबराय गांव में रविवार को युवती को पेड़ से लटकाकर हत्या को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। माता सुनीता और बहन नेहा का कहना है कि काश हम लोग लखनऊ नहीं गए होते तो घटना नहीं हुई होती। पूजा की मां ने बताया कि मंगलवार को हम लोग दवा के लिए लखनऊ स्थित रामनोहर लोहिया अस्पताल गए थे। डॉक्टर के द्वारा जांच के लिए कहा गया । बुधवार को फिर डॉक्टर से जांच कराने के लिए रुक गए। छोटी बहन नेहा का कहना है रविवार शाम बड़ी बहन पूजा से 6.39 बजे पर बात हुई थी। पूछ रही थी कबतक आना है। एसओजी, सर्विलांस सहित जांच में लगी चार टीमें घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने में देर रात तक लगी रही। सर्विलांस व संदेह के आधार पर गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।