फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR lodged against eight for dowry harassment

Ballia News: दहेज उत्पीड़न में आठ पर एफआईआर

Mon, 21 Apr 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against eight for dowry harassment
बैरिया। उत्तरी दियरांचल क्षेत्र के तुलसी छपरा गांव निवासी विवाहिता ने पति, सास, ससुर, देवर, ननद व जेठ सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा रेवती थाना में दर्ज कराया है। रेवती पुलिस विविधता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हल्दी बगीचा टोला निवासी स्व. शिवशंकर यादव की पुत्री रीता देवी ने रेवती थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी एक मई 2018 को रेवती थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा गांव निवासी मनोज यादव पुत्र गंगासागर यादव के साथ हुई थी। शादी में दो लाख रुपये, बाइक, जेवर, घरेलू सामान दिए थे। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक था। पति व ननद रामदुलारी, देवर अजय यादव, शंकर यादव, विश्वनाथ यादव, जेठानी पुष्पा देवी पत्नी विश्वनाथ यादव, सास सुशीला देवी, ससुर गंगा सागर यादव दहेज के रूप में चार लाख रुपए मांग करने लगे। परिजनों ने इतना पैसा देने से मना किया तो उपरोक्त लोग हमें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी ने बताया कि मामले में रेवती पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है, विवेचना प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed